गुना नगर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल क्रमांक-2 में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन हुआ पूरा
गुना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में कक्षा 5वी और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पर हुई वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। 16 मार्च को बीएसी मुकेश भट्ट ने बताया, शनिवार को कक्षा पांच का पूरा हो गया। 16 मार्च रविवार शाम तक कक्षा आठवीं का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे पहले गुना जिले का मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ है।