गुना नगर: पुराने कलेक्ट्रेट के पोस्ट ऑफिस से कंप्यूटर, इन्वर्टर व अन्य सामानों की हुई चोरी; पुलिस ने शुरू की जांच
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित पोस्ट ऑफिस में चोरी हो गई। उप डाकपाल विनोद कुमार ने 16 मार्च को बताया, केवल शुक्रवार 14 मार्च को पोस्ट ऑफिस बंद था। इसी दौरान बदमाश कंप्यूटर, सीपीयू, माउस, कीबोर्ड, स्पीकर, वजन तोलने की मशीन, पुराना इनवर्टर ले गए। अन्य सामान को हाथ नही लगाया। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।