गुना नगर: कोरी मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी आग, परिवार ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई
गुना कोतवाली थाना के नई सड़क की कोरी मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई। 15 मार्च को फरियादी शिवम राठौर ने बताया, बीती रात 3:30 के लगभग की घटना है, धुआं और जलने की बदबू से नींद खुली, आनन फानन में बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई, तब तक काफी नुकसान हो गया। जांच कार्यवाही की मांग की है। आग किसी ने लगाई है या लगी है फिलहाल स्पष्ट नही हुआ।