मदनपुर दुर्गा चौक पर नवरात्र हवन की पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
औरंगाबाद जिला के मदनपुर के दुर्गा चौक पर श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर चल रहे नवरात्र हवन का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ।मंदिर प्रांगण में बने हवन कुंड के चारों ओर बैठकर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति दी। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया और अंत में पूर्णाहुति देकर नवरात्र हवन को संपन्न किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हवन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा।