मदनपुर वन प्रक्षेत्र में सात वर्षों से हो रही है मां काली की पूजा, हवन-पूर्णाहुति के साथ हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
औरंगाबाद जिला के मदनपुर वन प्रक्षेत्र में मां काली की पूजा पिछले सात वर्षों से लगातार हो रही है। इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना के साथ मां काली का पूजन शुरू हुआ, जो सोमवार को विधिवत हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।हवन के बाद आम लोगों एवं वन कर्मियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी के साथ-साथ हलवा और खीर भी प्रसाद के रूप में परोसा गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर पूरी-सब्जी, हलवा और खीर का आनंद लिया।वन प्रक्षेत्र परिसर में आयोजित इस भंडारे में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मां काली से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।