मदनपुर कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर में हवन-पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ हुआ नवरात्र का समापन
औरंगाबाद जिला के मदनपुर कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष चल रहे नवरात्र पूजा का समापन हवन की पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ हुआ।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन कराया गया। पूर्णाहुति के बाद कन्याओं का पूजन किया गया। छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूपा मानकर उनके पैर धोए गए, तिलक लगाया गया, चुनरी पहनाई गई और श्रद्धा भाव से भोजन कराया गया।कन्या पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं और पुरुषों ने कन्याओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर रहा।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां की पूजा-अर्चना की गई और अंतिम दिन हवन-पूर्णाहुति व कन्या भोज के साथ पूजा का विधिवत समापन किया गया।
Madanpur, Aurangabad | Oct 19, 2026