अजयगढ़: जन्माष्टमी को लेकर अजयगढ़ में शांति समिति की बैठक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा।
आगामी जन्माष्टमी, राधा अष्टमी सहित अन्य त्योहारों को लेकर अजयगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, थाना प्रभारी हरीसिंह ठाकुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाल्मीकि सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।