चूरू: सदर पुलिस ने एनएच-52 ढाढ़र टोल के पास ट्रक से डोडा पोस्त पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास ट्रक से डोडा पोस्त जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाया जा रहा था। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बुधवार शाम साढ़े 4 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन फ्लैश आउट चलाया जा रहा है।