उज्जैन: प्रमुख बालिका स्कूलों को शहर से दूर शिफ्ट करने पर बवाल, छात्राओं और अभिभावकों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 🏫🛑
उज्जैन शहर के प्रमुख बालिका विद्यालयों, जैसे सराफा कन्या विद्यालय और महाकाल मैदान स्कूल, को दाऊदखेड़ी स्थानांतरित करने के प्रशासनिक फैसले का कड़ा विरोध हो रहा है। स्कूल ड्रेस में पहुंची बड़ी संख्या में छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि स्कूलों को शहर से दूर शिफ्ट करने से बच्चियों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी और उनकी पढ़ाई पर सीधा असर होगा। एसडीएम ने मामले को जिला शिक्षा अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
#UjjainNews #SchoolProtest #StudentProtest #EducationNews #Sitit24News