उज्जैन: महाकाल सवारी के लिए सत्यनारायण मंदिर से छत्रीचौक तक सड़क चौड़ीकरण अंतिम चरण में, महापौर ने किया निरीक्षण 🏗️✨
महापौर मुकेश टटवाल ने शहर के सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य भगवान महाकाल की आगामी सवारी से पहले अंतिम चरण में है। कमरी मार्ग चौराहे पर कोबल पत्थर लगाकर इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। महापौर ने अधिकारियों को चौराहे को 'मॉडल चौराहे' के रूप में विकसित करने और सवारी से पहले फिनिशिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय नागरिकों ने समय से पहले कार्य होने पर निगम प्रशासन की सराहना की है।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainNagarNigam #UjjainDevelopment #Sitit24News