उज्जैन में हनीट्रैप का चौंकाने वाला खुलासा: मामा को फंसाने में भांजा ही निकला मास्टरमाइंड, 50 लाख की मांगी थी फिरौती 🚨💸
नानाखेड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए नौकरी का झांसा देकर हनीट्रैप, अपहरण और फिरौती के चर्चित मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फरियादी हैदर पटेल के अपहरण और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की पूरी साजिश उसका अपना भांजा इदरीश पटेल ही रच रहा था। आरोपियों ने खुद को हिंदूवादी संगठन का बताकर पीड़ित के साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाया। परिवार द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती देने के बाद पीड़ित को छोड़ा गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
#UjjainNews #CrimeNews #HoneyTrap #UjjainPolice #Sitit24News