भगवानपुर: अलावलपुर में सोलानी नदी में जलस्तर बढ़ने से बहाव में बहे शमशान घाट और कूड़ेदान, प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण
रुड़की की भगवानपुर तहसील के अलावलपुर गांव में लगातार हो रही बरसात के चलते सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके चलते अलावलपुर गांव में शमशान घाट और पक्का कूड़ेदान पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश पर प्रशासन की टीम आज मौके पर पहुंची। जिसके बाद क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नुकसान का जायजा लिया गया है।