असम के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए। हादसे से ठीक पहले लोको पायलट के केबिन में रिकॉर्ड हुए वीडियो में चालक को इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने की बात कहते सुना जा सकता है। रेलवे के अनुसार, दूसरे ट्रेन को रास्ता देने के दौरान ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं हो सकी। यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन से रवाना किया जा रहा है।
#KolkataSairangExpress #TrainAccident #Assam #RailwayNews #TrainDerailment #BreakingNews
Barh, Patna | Nov 11, 2026