बरौंधा तहसील क्षेत्र के बरौंधा में आराजी नंबर 257/1 पर देर रात अतिक्रमण।
बरौंधा तहसील क्षेत्र के बरौंधा स्थित मध्य प्रदेश शासन की आराजी नंबर 257/1 पर देर रात अवैध अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहगंज निवासी सनत त्रिपाठी द्वारा शासकीय भूमि पर देर रात कब्जा जमा लिया गया। जिस जगह यह अतिक्रमण किया गया है, वहां मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न शासकीय कार्यालय संचालित होते हैं। शासकीय आराजी पर इस तरह अचानक हुए कब्जे को लेकर स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है।