ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट में पहली जोरदार बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट
चित्रकूट में प्रथम जोरदार बारिश के बाद कलेक्टर सतना एवं पुलिस अधीक्षक सतना पहुंचे चित्रकूट, हालात का किया निरीक्षण।
पहली तेज बारिश के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए *कलेक्टर सतना* और *पुलिस अधीक्षक सतना* चित्रकूट पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर जलभराव, यातायात व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।