सभापुर पुलिस ने तिघरा मोड़ से 2 नग नशीली सिरफ के साथ बाइक और आरोपी को धर दबोचा।
सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र में फैले नशीली कफ सिरप के नशे पर लगाम लगाने के लिए सभापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया और उसे पकड़कर पता तलाशी ली गई तो बाइक की डिग्गी में अवैध नशीली सिरफ दो नग पाई गई, जिसे सभापुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए सभापुर थाना लाकर जप्ती कार्यवाही करते हुए तह तक जाने के लिए पुछताछ तेज़ कर दी है।