अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र के भौनी चौराहे पर दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
अमरिया से दर्दनाक खबर है जहां बेटी की शादी से पहले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार शाम करीब 5 बजे नौगवां पकड़िया गांव निवासी लल्लन शाह अपनी पत्नी नाजमा के साथ न्योता देकर लौट रहे थे। तभी भौनी चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नाजमा की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि लल्लन शाह गंभीर रूप से घायल हैं