फिरोज़ाबाद: गांव नसीरपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने महिला को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नसीरपुर इलाके में गुरुवार की दोपहर मारपीट का मामला सामने आया है।सकुंतला देवी नामक महिला का आरोप है वह चूड़ी जुड़ाई की मजदूरी के रूपये मांगने पर मारपीट कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।