बखरी: बखरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त दवा वितरण नीति का उद्घाटन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह के द्वारा मुफ्त दवा वितरण नीति का उद्घाटन शनिवार को दोपहर करीब एक बजे किया गया। इस योजना का मकसद पंचायत स्तर तक लोगों को निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना है। पहले स्तर पर जिला औषधि केंद्र से स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।