बखरी: बखरी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से शराब कारोबारी सहित फरार वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी तथा एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को कोर्ट भेज दिया। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर फैसल अहमद ने बताया कि गोरियारी निवासी सुजीत सहनी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अन्य मामले के वांछित नगर के वार्ड 26 के सोनू कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया।