बखरी: सड़क दुर्घटना में घायल गंगरहो निवासी युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बखरी थाना क्षेत्र के गंगरहो निवासी युवक सड़क दुर्घटना में पिछले दिनों जख्मी हो गया था। जिसका इलाज के दौरान शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक युवक की पहचान गंगरहों निवासी शंभू सहनी के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है जो पिछले दिनों घाघरा शिवनगर तक्षशिला स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया था।