ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार: जिला पदाधिकारी ने 22 से अधिक आवेदकों की सुनी समस्याएँ
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा ईज ऑफ लिविंग के अंतर्गत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 22 से अधिक आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनकी जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का परिणामोन्मुख एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें न्यायोचित राहत एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
Arrah, Bhojpur | Aug 21, 2026