प्रतापगढ़: केशवराय में जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बुधवार शाम 4 बजे पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों के संचालन की बारीकी से जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमों के कड़े अनुपालन और सुरक्षाकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ सतत निगरानी बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश