बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार का निधन, विधायक अनंत प्रताप देव ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
श्री बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार के सोमवार को रांची में इलाज के दौरान निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की देर रात करीब नौ बजे विधायक अनंत प्रताप देव मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार अरुण कुमार पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे और उन