सातरास्ता चौराहे पर दुकानों में हुई आगजनी की घटना के बाद रविवार को मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आगजनी से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और पीड़ितों से बातचीत की। पीड़ित दुकानदारों ने आगजनी की घटना से हुए नुकसान की जानकारी पीयूष शर्मा को दी।