फिरोजाबाद। विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप
फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककरारा में 29 वर्षीय विवाहिता अर्चना कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला किला निवासी अर्चना की शादी 24 फरवरी 2016 को ककरारा निवासी जितेंद्र से हुई थी। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बताया गया है कि पति का निधन पहले ही हो चुका था।
अर्चना के भाई रंजीत ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी।
मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
#FirozabadBreaking #FirozabadNews #Khairagarh #Shikohabad #FirozabadPolice #UPPolice #JusticeForArchana #ViralNewsUP #FirozabadKiKhabar #DDMNewsFirozabad #ViralPost
Firozabad, Firozabad | Oct 16, 2026