बक्सर: जासो रोड पर मोटरसाइकिल में शराब छिपाकर ले जाते तस्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा, 10 टेट्रा पैक बरामद
Buxar, Buxar | Apr 27, 2025 जिला में उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में रविवार को जसु रोड में 10 पीस शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. तस्कर को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. जानकारी मिली थी कि एक तस्कर मोटरसाइकिल में छुपा कर शराब ला रहा है. इस क्रम में गुप्त सूचना मिलने के साथ ही उत्पाद विभाग की पुलिस सक्रिय हो गई.