बक्सर: बिहार विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव - प्रदेश अध्यक्ष
Buxar, Buxar | Apr 27, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही NDA गठबंधन द्वारा की जाएगी। उक्त बातें शहर के पांडे पट्टी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि बिहार के 156 विधानसभा सीटों पर अपना संगठन खड़ा कर लिया है।