रुड़की में रक्षाबंधन से तीन दिन पहले सनसनीखेज वारदात हुई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आजाद नगर में एक भाई ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शकुंतला और 48 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है। घटना में शकुंतला का पति भी घायल हुआ। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।