पलिया: पलिया में PWD ने नगर पालिका के निर्माणाधीन पिंक शौचालय को रुकवाया, उठे सवाल
पलिया नगर के स्टेशन चौराहे पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे पिंक शौचालय के निर्माण को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रुकवा दिया है। विभाग ने निर्माणाधीन भवन पर क्रॉस का निशान लगाते हुए काम पर रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन ने ज़मीन का मालिकाना हक स्पष्ट किए और संबंधित विभाग से अनुमति लिए बिना ही निर्माण शुरू करा दिया था।