डग: एक युवक द्वारा मारपीट करने पर महिला ने भवानीमंडी पुलिस थाने में मामला कराया दर्ज
Dug, Jhalawar | Jan 22, 2024 भवानीमंडी थाना क्षेत्र के पिपलिया निवासी एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट करने पर महिला ने भवानीमंडी थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी मांगेलाल ने बताया कि पिपलिया निवासी धुलीबाई (35 वर्ष) पत्नी दल सिंह बंजारा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मुजीब खान के यहां पट्टियों के स्टॉक पर कार्य करके परिवार का पालन पोषण करती है, वहीं विक्रम सिंह ने कार्यस्थल पर पहुंचते ही उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।