डग: डग पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक देसी कट्टा व बाइक की जब्त
Dug, Jhalawar | Jan 20, 2024 डग में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिसको लेकर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा व मोटरसाइकिल जब्त की है।