डग: डग मे पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, मामूली कहासुनी को लेकर किया था हमला, वारदात के बाद से थे फरार
Dug, Jhalawar | Jan 17, 2024 डग पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस थाना डग में हत्या का प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपीप्रकाश दास (30) पुत्र मोहनदास बैरागी निवासी फाजिलपुर थाना डग और भोलेदास (21) पुत्र मोहनदास बैरागी को गिरफ्तार किया है जहां दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।