डग: भवानीमंडी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप मे मनाया
Dug, Jhalawar | Jan 18, 2024 भवानीमंडी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55 वां अव्यक्त दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। सेंटर संचालिका कुसुम बहिन ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को ब्रह्मा बाबा के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपदेश बताए और सदैव सत्य की राह पर चलकर पीड़ित मानवता की सेवा करने को प्रेरित किया। साथ ही कुसुम बहिन ने ध्यान योग का महत्व बताया।