डग: हड़मतिया मे नरेगा मे बनाई सड़क हुई गायब, सड़क निर्माण में फर्जीवाड़ा, कागजों में सड़क बनकर तैयार, धरातल पर कुछ नहीं
Dug, Jhalawar | Jan 16, 2024 रावणगुराड़ी ग्राम पंचायत के हड़मतिया गांव में नरेगा मे बनाई गई सड़क गायब हो गई। दरअसल कागजो मे दो महीने पहले सड़क बन चुकी है लेकिन सड़क बनाई ही नही गई। ग्रामीणो की शिकायत पर भारत संकल्प यात्रा के कैंप के दौरान विधायक कालूराम मेघवाल पहुंचे तो हकीकत सामने आई। इस दौरान लोगो ने कहा कि पंचायत द्वारा फर्जीवाड़ा कर कई ग्राम पंचायतो मे फर्जी बिल लगाकर राशि हड़पी गई है। जिस पर विधायक ने जांच के निर्देश दिए