डग: डग पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 2 साल से फरार चल रहे तस्कर को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Jan 19, 2024 डग पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप मे 2 साल से फरार चल रहे मंदसौर के ईशाकपुर गांव के तस्कर को गिरफ्तार किया है, डग एसएचओ रघुवीरसिंह ने बताया कि वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिश्रौली थाने मे दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले मे मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ईशाकपुर गांव निवासी विनोद सूर्यवंशी पुत्र रामदयाल जो 2 साल से फरार चल रहा था को गिरफ्तार किया।