गिरिडीह: आज़ाद समाज पार्टी ने हुट्टी बाजार स्थित अम्बेडकर भवन में कांशीराम को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी
आज़ाद समाज पार्टी की ओर से हुट्टी बाजार के समीप अम्बेडकर भवन में गुरुवार को 11 बजे महान दलित चिंतक स्वर्गीय काशीराम का महापारिनिर्वाण दिवस मनाया गया।इस दौरान काशीराम जी की विचारधारा और बलिदान पर विशेष चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उनके बहुजन विचारों को लोगो तक पहुंचाने का संकल्प किया गया ।