गिरिडीह: गांडेय: कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम
गांडेय थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। गुरुवार को 2 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक की पहचान मंडरडीह निवासी रज्जाक मियां के रूप में की गई।घटना में अन्य 3 लोग भी घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।।