तरबगंज: उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के निवासी व्यक्ति की अमेठी में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐली परसौली निवासी सरवन पुत्र श्यामलाल 45 की अमेठी जनपद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई सरवन रोजी-रोटी के लिए एक सप्ताह पहले अमेठी गया था। बुधवार को वो सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान बुधवार शाम 5 बजे मौत हो गयी।सूचना मृतक के गांव ऐली परसौली पहुँची तो कोहराम मच गया।