राशमि: राशमी झाड़ेश्वर महादेव में काल भैरव स्वरूप के दर्शन, अरावली की तलहटी में संध्या आरती से पहले हुआ विशेष श्रृंगार
कस्बे में अरावली की तलहटी पर स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार शाम भक्तों को भगवान शिव के दुर्लभ काल भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। संध्या आरती से पहले मंदिर परिसर को फूलों और दीपों से सजाकर बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। काले शिवलिंग पर आकर्षक मुखाकृति उकेर कर उसे पीले और नारंगी गेंदे के हारों से सजाया गया था। शिवलिंग के ऊपर चांदी जैसा स्वर्णाभ न