सामरी कुसमी: कुसमी-सामरी पाठ के पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरा छाने लगा
कुसमी सामरी सोमवार जिले के कुसमी-सामरी पाठ क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है। पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर भी महसूस होने लगा है। सुबह के समय कोहरे की चादर से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं मौसम में आए बदलाव का एहसास करा रही हैं। बदलते मौसम के साथ क्षेत्र में अब धीरे-धीरे ठंड का आगमन होने लगा है।