मऊ में ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत स्कूली वाहनों की जांच, 55 वाहन चेक
मऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत जिले के स्कूलों और स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 55 स्कूली वाहनों को चेक किया गया और स्कूल प्रबंधकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
मऊ में 14 से 19 सितंबर तक चल रहे छह दिवसीय मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान जिले में 55 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि स्कूल के स्वामित्व या अनुबंध पर संचालित प्रत्येक वाहन में अनिवार्य रूप से एक अटेंडेंट रखा जाए।
यदि वाहन में बालिकाएं भी यात्रा करती हैं तो महिला अटेंडेंट रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालयों में नियुक्त अटेंडेंट की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह चेकिंग सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्रवर्तन सिपाहियों अनुप कुमार और दुर्गविजय यादव की मौजूदगी में की गई।