#प्रेस_क्लब_बिसाऊ_का_गठन_रामगोपाल_जोशी_सर्वसम्मति_से_अध्यक्ष
मनवर अली को उपाध्यक्ष, कुंजबिहारी बिरमी वाला को सचिव की जिम्मेदारी,
विनोद प्रजापति उपसचिव, अशोक सोनी बने कोषाध्यक्ष
बिसाऊ। शहर में पत्रकारों के संगठन प्रेस क्लब बिसाऊ का गठन रविवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में पत्रकारिता से जुड़ी आगामी गतिविधियों, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों के हितों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से रामगोपाल जोशी को अध्यक्ष, मनवर अली को उपाध्यक्ष, कुंजबिहारी बिरमी वाला को सचिव, विनोद प्रजापति को उपसचिव तथा अशोक सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक पत्रकारिता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में महेश सोनी, दीपेश कागड़ा, लतीफ खान, हनीफ खान, अरुण स्वामी, योगेश चबरवाल उपस्थित रहे। वही मनवर अली, मनोज मिश्रा और आर जे इमरान ने कार्य की व्यवस्थता के चलते फोन पर सहमती जताई।
#प्रेसक्लबबिसाऊ #बिसाऊ #पत्रकार #पत्रकारिता #पत्रकारएकता #प्रेसक्लब #रामगोपालजोशी #बिसाऊन्यूज #झुंझुनूं #झुंझुनूंन्यूज #शेखावाटी #शेखावाटीएक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #BreakingNews #LocalNews #Journalism #PressClub #BissauNews Ashok Soni @followers
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Oct 4, 2026