#झुंझुनूं_रोड_पर_बछिया_को_बचाने_पर_पिकअप_ने_बाइक_को_मारी_टक्कर
हादसे में बाइक सवार महिला घायल, पति के भी लगी चोट; प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चूरू रेफर
बिसाऊ। (अशोक सोनी) झुंझुनूं रोड पर थाना सर्किल से पहले राजस्थान कॉलेज के पास शनिवार देर शाम एक पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चूरू निवासी अंजू कंवर घायल हो गईं, जबकि उनके पति विजयपाल सिंह के भी हल्की चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए रामगोपाल जटिया राजकीय अस्पताल बिसाऊ पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चूरू रेफर कर दिया गया।
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार के अनुसार, चूरू निवासी विजयपाल सिंह अपनी पत्नी अंजू कंवर के साथ झुंझुनूं से एक मीटिंग में शामिल होकर बाइक से चूरू स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बिसाऊ थाना क्षेत्र में राजस्थान कॉलेज के पास पिकअप वाहन के सामने अचानक बछिया आ गई। चालक द्वारा वाहन की गति नियंत्रित नहीं हो सकी और पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में अंजू कंवर के पैर में चोट आई, जबकि विजयपाल सिंह को हल्की चोटें लगीं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बिसाऊ #झुंझुनूंरोड #सड़कहादसा #बाइकहादसा #पीकअपहादसा #सड़कदुर्घटना #अंजूकंवर #विजयपालसिंह #रामगोपालजाटियाअस्पताल #बिसाऊन्यूज #झुंझुनूंन्यूज #चूरून्यूज #BreakingNews #BissauNews #ShekhawatiExpress @followers Ashok Soni