चंदौसी स्थित बदायूं चुंगी चौराहे पर शुक्रवार को यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगे बाइकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे से शुरू हुआ यह अभियान शाम 5:00 बजे तक लगातार जारी रहा।