फर्रुखाबाद: गांव महरुपुर सहजू में सड़क पार करते समय महिला बाइक की टक्कर से घायल, स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरुपुर सहजू निवासी 60 वर्षीय सीता पत्नी सतीश पाल दुकान पर सौदा लेने गई हुई थी।वापस लौटते समय सड़क पार कर रही थी।तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला सीता की टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने पीछा करके बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।