पीएम श्री आनी में विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित
आनी। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तहत विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आनी जोन के विभिन्न स्कूलों के 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वर्णिका शर्मा व नेहा खाची (पीएम श्री आनी) संयुक्त रूप से प्रथम, रितिका ठाकुर (कुटवा) द्वितीय और पलक (नमहोग) तृतीय रहीं। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में अर्चना (कुटवा) प्रथम, रोनित (दलाश) द्वितीय, प्राची (नमहोग) तृतीय और श्वेता ठाकुर (नमहोग) चतुर्थ स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के टॉप 8 विजेताओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। समापन पर विद्यालय प्रभारी नरेश ठाकुर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Kullu, Kullu | Nov 13, 2026