गिरिडीह: बेरगी में सड़क हादसे में घायल युवक को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम
बेरगी में हुए सड़क हादसे में घायल युवक को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार शाम 5 बजे तक लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार हंगामा किया।सकारात्मक आश्वासन के बाद जाम को हटाया जा सका।असल में बेरगी में रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें करिपहरी निवासी युवक मुकेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।