गिरिडीह: तिसरी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
तिसरी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। तीसरी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक सफेद TOYOTA कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की।