गिरिडीह: CM मइया सम्मान योजना की किस्त बंद होने पर पुरना नगर पंचायत सचिवालय में सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने जताई चिंता
पुरना नगर पंचायत सचिवालय में सोमवार को 2 बजे तक एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या महिलाओ युवतियों तथा पंचायत के गणमान्य लोगों नें भाग लिया।बताया गया कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ लगभग 300 लाभुकों को 2 या 3 किस्त और किसी को 4 किस्त मिलने के पश्चात बंद हो गया है। जिससे सभी महिलाओं और युवतियों में निराशा उत्पन्न हो रही है।